जोधपुर की चार ग्राम पंचायतें अब "चिरंजीवी पंचायत"*

in #jodhpur2 years ago

स्वास्थ्य कर्मियों ने हर घर दस्तक देकर ग्राम पंचायतों को किया 100% चिरंजीवी पंजीकृत

31 मई तक शत प्रतिशत परिवारों को कवर करने का लक्ष्य

जोधपुर।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत प्रदेशवासियों को निशुल्क व उत्कृष्ठ चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए जिला कलेक्टर IMG-20220528-WA0021.jpg हिमांशु गुप्ता ने जिले के सभी परिवारों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने के लिए खंडवार अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मंडा ने बताया कि "चिरंजीवी जोधपुर" के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 27 मई 2022 तक जिले की चार ग्राम पंचायतें अब "चिरंजीवी पंचायत" बनी।
उन्होंने बताया कि लूणी खंड की ग्राम पंचायत रोहिचा कला, सरेचा व हमीर नगर तथा बालेसर खंड की दुधाबेरा ग्राम पंचायतो के संपूर्ण परिवारों ने चिरंजीवी योजना में पंजीयन करवा कर "चिरंजीवी पंचायते" बनने की उपल्ब्धि हासिल की।

IMG-20220528-WA0022.jpgIMG-20220528-WA0023.jpg