विष्णु वराह धाम मझौली से जागेश्वर धाम बांदकपुर के लिए निकले शिव भक्त कावड़िए

in #jabera2 years ago

विष्णु वराह धाम मझौली से जागेश्वर धाम बांदकपुर के लिए निकले शिव भक्त कावड़िए
श्रद्धा -श्रावण मास के चलते अंचल में रोज गूंज रहा बोलबम
जबेराIMG-20220724-WA0120.jpg
श्रावण मास में बनवार बांदकपुर अंचल में भक्ति उत्साह का माहौल बना हुआ है । सड़कों पर भगवा कावड़ियों का जत्था प्रतिदिन देखने को मिल रहा है। विष्णु वराह मंदिर मझौली से बीते दिन से दर्जनों कावड़ियों कावड़ यात्रा बांदकपुर जागेश्वर नाथ धाम के लिए रवाना हुई है जो बनवार बम्होरी अंचल से जयकारे लगाते भजन-कीर्तन के साथ गुजरते कावड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।बोलबम और चलो बुलावा आया है भोले ने बुलाया है... जैसे भजनों की गूंज के साथ 30 से अधिक शिव भक्त जागेश्वर नाथ धाम के लिए पैदल रवाना हुए। हाथों में कावड़ थामे यह कावड़िये जयकारे लगाते चल रहे थे। बम्होरी रोड बनवार मुख्य मार्गों से यात्रा निकली। रास्तेभर डीजे पर भजनों की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे 3 दिन में 80 किलोमीटर के पैदल यात्रा तय करके दूसरे सावन सोमवार की सुबह भगवान देव श्री जागेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगेIMG-20220724-WA0121.jpgIMG-20220724-WA0122.jpgIMG-20220724-WA0123.jpgIMG-20220724-WA0124.jpg