पुलिसकर्मियों ने हैलमेट पहनकर निकाली बाइक रैली,

in #jabera2 years ago

:पुलिसकर्मियों ने हैलमेट पहनकर निकाली बाइक रैली, यातायात के नियमों का पालन करने का दिया संदेश
जबेराIMG-20220601-WA0094.jpg
आमजनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तेंदूखेड़ा तारादेही पुलिस विभाग द्वारा रैली निकाली। एसडीओपी अशोक चौरसिया तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी बीएल चौधरी तारादेही थाना श्याम वेन के निर्देश पर मंगलवार दोपहर में रैली शुरू हुई।इसमें पुलिस के चार पहिया वाहन के पीछे बाइक पर पुलिसकर्मी चल रहे थे। सभी ने हैलमेट लगा रखे थे। पीछे बैठे स्टाफ सदस्य के हाथ में यातायात जागरूकता संबंधित तख्ती थी। पुलिस वाहन में माइक से आमजन को यातायात की सावधानियां बताई जा रही थी। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान व्यापारियों आम जनों को भी माइक द्वारा सूचना देकर यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी गई। थाना परिसर पहुंचकर रैली का समापन हुआ।IMG-20220601-WA0091.jpgIMG-20220601-WA0095.jpgIMG-20220601-WA0081.jpg