प्राकृतिक सौंदर्य- हल्की बारिश से झरने लगा चुड़का सिद्ध धाम का झरना

in #jabera2 years ago

पर्यटकों के लिए एक बेहतर स्थान:प्राकृतिक सौंदर्य- हल्की बारिश से झरने लगा चुड़का सिद्ध धाम का झरना
जबेराIMG-20220724-WA0043.jpg
कल कल करता यह झरना बनवार के समीप रेलवे फाटक से जंगलों के बीच चुड़का सिद्ध धाम की विशालकाय चटटानो की गहरी खोह में स्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हाेकर सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता दिखाई देता है। यहां पर पर्यटकों को देखने के जहा प्राकृतिक छोटा झरना है तो क्षेत्र की प्रमुख आस्था का केंद्र सिद्धों का दर्शनीय स्थान । यहां पर मूर्ति आदि मौजूद नही लेकिन चटटानो के बीच एक छोटी सी सिद्धो की अनजान गुफा जिसके मुहाने पर सिद्धेश्वर भगवान की पूजन अर्चना के लिए क्षेत्रवासी लोग पहुंचते हैं । विशेष बात यह खुले मौसम के महीनों में निर्जन स्थान पर चटटानों से पानी की बूंदे गिरती जो वन्य जीव व यहां पर पहुंचने वाले सैलानियों के लिए पेयजल का मुख्य स्रोत होता है और बारिश होते ही इन चट्टानों से गिरती जलधारा प्राकृतिक झरनों का स्वरूप ले लेती है और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह स्थान सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है, और इस अद्भुत नजारे को निहारने व सिद्धो के दर्शनों के लिए सैलानी पहुंचते हैं क्षेत्र का सबसे बेस्ट पिकनिक पॉइंट चुड़का सिद्ध धाम बन जाता हैIMG-20220724-WA0044.jpgIMG-20220724-WA0041.jpgIMG-20220724-WA0042.jpg

Sort:  

Good job