गोसेवा- प्रकृति सौन्दर्य का मनोरम स्थान बना शंकरगढ़ धाम

in #jabera2 years ago

गोसेवा- प्रकृति सौन्दर्य का मनोरम स्थान बना शंकरगढ़ धाम
जबेरा1658577090064.jpg
जनपद जबेरा उप तहसील बनवार के समीप जमनेरा जलासय के किनारे भगवान शिव का अति प्राचीन शंकरगढ़ धाम है जहां पहले पहाड़ी एक छोटा सा मन्दिर हुआ करता था लेकिन सन्तो का सानिध्य पाकर दिव्य शिव लिंग के समुख माता पार्वती का मंदिर निर्माण हो गया है मन्दिर परिसर पहाड़ी पर हजारों की संख्या में पेड़ पौधों संरक्षित होने की बजह से हरियाली परिपूर्ण मनोरम स्थान पर संचालित गौशाला में डेढ़ सौ से अधिक गौ माता का लालन-पालन किया जा रहा है स्वच्छंद विचरण करती हुई गौमाता के बीच शिव जी की साधना के साथ प्रकृति एंव पेड़ पौधों को संरक्षित हरा भरा स्थान प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण गौसेवा का प्रमुख आस्था का केंद्र बना हुआ है यहाँ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आध्यत्मिक शांति व हरे भरे प्राकृतिक माहौल में भगवान शिव के दर्शनों के साथ साथ गौ माता के दर्शनों से मन आनंदित हो उठता है यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य लोगो को अपनी और आकर्षित करता है