सिद्ध क्षेत्र धाम टपका की महिमा अपरंपार,

in #jabera2 years ago

सिद्ध क्षेत्र धाम टपका की महिमा अपरंपार,IMG-20220517-WA0115.jpg चट्टानों से टपकता रहता है हर समय पानी, दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु,
आस्था भक्ति ऐसी कि वर्ष भर होते है भंडारे,
जबेरा। जनपद क्षेत्र जबेरा की सीमा से सटे राजा गुबरा के पास जंगलों के बीच स्थित टपका सिद्ध धाम जहां अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है, वहीं विराजमान सिद्धेश्वर भगवान की महिमा अपरंपार है। यहां विशालकाय चट्टानों से भीषण गर्मी के दौर में भी पानी टपकता रहता है। टपकते पानी का संग्रह जल कुंड में होता रहता है। साथ-साथ यहां अंतहीन सिद्धों की गुफा है, कहते हैं यह गुफा सीधे नर्मदा मां के पास निकलती है। सिद्धों की पावन चमत्कारी भूमि के दर्शनों के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं लेकिन सिद्ध स्थान के रहस्यों तक आज तक कोई नही समझ सका है। यहां आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अदभुत संगम है, इसे कुदरत की मेहरबानी कहें या फिर सिद्ध क्षेत्र के विशेष स्थान के चमत्कार कहा जाए जहां चटटानों से 12 महीने अवरिल धारा बहती रहती है। प्राकृतिक जल स्रोत में शीतल मीठा जल गर्मियों में प्यासे गले को तर करने के साथ आनंद से भर देता है। जिन्हें ग्रामीण प्रकृति प्रदत्त ईश्वर का वरदान मानते हैं और सिद्धेश्वर भगवान के आशीर्वाद पाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अपने मनोरथ सिद्ध होने पर लोगों द्वारा यहां पर भोज, भंडारा सहित भजन संकीर्तन करवाया जाता है।IMG-20220517-WA0116.jpgIMG-20220517-WA0114.jpg