सीवरेज के मेनहोल में डूबने से दो किसानों की मौत, पानी बंद होने के बाद नीचे उतरे थे

in #chandigarh2 years ago

hisar-news_1656483972.jpeg

हिसार के गांव गंगवा में सीवरेज टैंक में उतरे दो किसानों की मौत हो गई। दो अन्य किसानों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उधर, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। गांव गंगवा से शहर की मेन सीवर लाइन गुजरती है। गांव में स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास तीन पंप लगे हैं। इन पंप के जरिए निकलने वाले पानी का उपयोग किसान अपने खेतों में सिंचाई में करते हैं।

मंगलवार देर रात किसान इन पंपों के जरिए निकलने वाले पानी को ट्रैक्टर से आगे सप्लाई कर रहे थे। इस दौरान पंप से पानी आना बंद हो गया। इसके बाद किसान मदन, घोलू और सुनील नीचे उतरे। जिसमें मदन और सुनील बाहर नहीं आए। कुछ देर बाद सुनील को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे मदन का शव मेनहोल से करीब 20 मीटर दूर फंसा मिला। प्रशासन की टीम ने रात में ही जेसीबी से खोदाई की। इसके बाद मेनहोल से दूर फंसे सुनील के शव को निकाला जा सका।