1 करोड़ 25 लाख की लागत से बनने वाले इन्डोर स्टेडियम की आधारशीला रखी

in #nohar2 years ago

IMG-20220725-WA0071.jpg
नोहर,25 जुलाई। मेरे व मेरे परिवार का नोहर क्षेत्र से विकास कार्यो को लेकर नाखून और मांस का रिश्ता हैं। जो विकास कार्य कल तक सपने जैसे लगते थे। आज वो साकार हो रहे हैं। ये सब आप के द्वारा दी गई ताकत का परिणाम हैं। यह बात विधायक अमित चाचाण ने सोमवार को यहां सेठ बालकृष्ण बिहाणी स्टेडियम में 1 करोड़ 25 लाख की लागत से बनने वाले इन्डोर स्टेडियम की आधारशीला रखते हुए कही। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण ने की। कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, कांग्रेसी नेता श्रवण तंवर, कृषि उपज मंडी समिति के निर्वतमान अध्यक्ष बलवीर सुथार, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, पंचायत समिति सदस्य संतोष गोदारा, उप प्रधान रामकुमार सैनी, उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण, पालिका उपाध्यक्ष रूस्तम चावली, योजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. वी.के. सिंगला अतिथि के रूप में मौजूद थे। IMG-20220725-WA0069.jpgकार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए विधायक अमित चाचाण ने कहा कि जनप्रतिनिधि का मिट्टी से लगाव होने से विकास कार्य होते हैं। क्षेत्र की जनता ने पहली बार स्थानीय जनप्रतिनिधि चुना। जिसका परिणाम हैं कि विकास कार्यो के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। विधायक ने बताया कि जो काम 30 वर्षो में नही हुये वे आज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमजन जिन विकास कार्यो को लेकर सपने लेते थे। वो सपने इस कांग्रेस सरकार में साकार हुये हैं। विधायक ने बताया कि बजट में हुई सम्पूर्ण घोषणाओं का धरातल पर कार्य हो रहा हैं। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि खिलाडिय़ों की रोजी-रोटी से जुड़े बिहाणी स्टेडियम में हाल ही के दिनों में विकास के अनेक कार्य करवाये गये हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने बिहाणी स्टेडियम के लिये जो घोषणाए की थी। वो आज तक पूरी नही हुई हैं। विधायक ने बताया कि दशको से चली आ रही इन्डोर स्टेडियम की मांग अब पूरी हुई हैं। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण ने क्षेत्र में हुये विकास कार्यो की सिलसिलेवार जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल व पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया ने कहा कि क्षेत्र के खिलाडिय़ों को किसी भी प्रकार की खेल सुविधा से वंचित नही रहने दिया जायेगा। खिलाडिय़ों को उनके खेल के लिये उचित मंच व संसाधन मिले इसके लिए कोई कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, श्योचंद घिंटाला, दलीप तेतरवाल, शशिकांत शर्मा, एडवोकेट रोहिताश, सरपंच लालचंद नायक, रजीराम ज्याणी, बुधराम शर्मा, जिंद्रपाल गोदारा, महेन्द्र प्रताप मिश्रा, घीसाराम नायक, अशोक कन्दोई, हनुमान गोसांई, रामकुमार टिडियासर, एडवोकेट आनंद उपाध्याय, बृजलाल सोनी, सीताराम मिस्त्री, सुरेश तिवाड़ी, पवन कन्दोई, अमरसिंह सुथार, मनोज स्वामी, पवन शर्मा, रतिराम पारीक, शिव कुमार शर्मा, प्रदीप सेवग, श्रीमती रेणू, बिस्मिला जोईया, बिहारीलाल चौमवाल, ओम खटोतिया, हरिश वाधवानी, पार्षद मुकेश जोशी, राजकुमार सैनी, प्रयागचंद मोयल, राजकुमार सैनी, नियामत अली, शरीफ मोहम्मद, मांगीलाल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पुरोहित ने किया। उक्त इन्डोर स्टेडियम का निर्माण मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के अंतर्गत युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार द्वारा करवाया जा रहा हैं। जिसमें 50 लाख रुपये विधायक अमित चाचाण द्वारा विधायक कोटे भी दिये गये हैं।