भाजपा ने महेंद्र कुमार मौर्य को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक बनाया

in #hardoi2 years ago

IMG-20220913-WA0179.jpg

बिलग्राम -: यूपी में निकाय चुनाव की कवायद में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है. सूबे की सत्‍ता पर काबिज भाजपा ने अपने संगठन को विस्तार देते हुए बिलग्राम नगर में बीते दिनों एक बैठक हुई थी जिसमे स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के नगर संयोजक के नाम को लेकर चर्चा हुई थी।उसके बाद जिला संयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ माननीय उमेश अग्रवाल ने बिलग्राम नगर में महेंद्र कुमार मौर्य पुत्र गुरुचरन लाल को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ बिलग्राम का नगर संयोजक घोषणा कर दी है. इस दौरान जातीय समीकरण का पूरा ध्‍यान रखा गया है। इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को लगते ही उनका जोरदार स्वागत कर उनका मुंह मीठा कराया गया इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ,नगर महामंत्री/सभासद प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव , नगर महामंत्री/सभासद राकेश गुप्ता ,उपाध्यक्ष/सभासद मनीष सैनी उर्फ रिंकू राधे, भाजपा नगर उपाध्यक्ष राम नरेश यादव ,पिछड़ा मोर्चा शेर सिंह कश्यप, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष सैयद सैफ रिजवी , किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष घुरई पाल, वरिष्ठ नागरिक गोपाल कपूर , पूर्व सभासद रामचंद्र प्रजापति, रामचंद्र यादव सेक्टर संयोजक, कृपाशंकर फौजी व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष चंदन कटियार एवम नगर के व्यापारीयो सहित तमाम लोग मौजूद रहे।