जमीन के विवाद में वृद्ध को पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत मृतक का भाई और भतीजा भी हुए घायल

in #wortheum2 years ago

बदायूँ - ककराला/अलापुर। जमीन के विवाद मैं आरोपियों ने एक वृद्ध सहित 3 लोगों को बुरी तरह पीटा जिसके चलते गंभीर रूप से घायल वृद्ध की चार के दौरान मौत हो गई पुलिस ने 100 कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

IMG-20220416-WA0034.jpg
बताते चलें थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी बीती 14/15 अप्रैल की रात बच्चू सिंह(72) पुत्र रामचरण, मुरारी(,80)पुत्र रामचरण और कन्हई(18) पुत्र नन्हे अपने खेत पर गेहूं की फसल निकालने गए थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के चमन सिंह आदि अपने साथियों के साथ जा पहुंचा। आरोप है कि गाली गलौज करते हुए तीनों के साथ आरोपियों ने मारपीट की। जिसके चलते बच्चू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना परिजनों ने रात में ही पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बच्चू सिंह को बरेली रेफर कर दिया। जहां उपचार को ले जाते समय बच्चू सिंह की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस जिला मुख्यालय पहुंची और मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।