मंकीपाक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग सावधान, हर केन्द्रों पर 02 बेड का वार्ड सुरक्षित

in #mirzapur2 years ago

IMG_20220729_165551.jpg

  • हर व्यक्ति पर विभाग रख रहा है पैनी नजर, रेलवे से आने वाले यात्रियों पर भी स्वास्थ्य विभाग की नजर।
  • मंकी पाक्स के लिए वी0 के0भारतीय नामित।
    नित्यवार्ता डेस्क :
    मिर्जापुर। कोरोना के बाद हम जिले में मंकीपाक्स को लेकर सावधान हो गये हैं। मंकीपाक्स के खतरे को देखते हुए विभाग ने भी जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को सक्रिय कर दिया गया है। जनपद में आने वाले हर व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। इस आशय की जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वी0के0 भारतीय ने दी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 02 बेड का एक वार्ड बना दिया गया है। इसके अलावा मण्डलीय चिकित्सालय में रोग ग्रसित पाये जाने पर एक जनरल वार्ड को बनाया गया है। डॉक्टर व विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति में इसके लक्षण मिलते हैं तो उसकी सूचना तत्काल मुख्यालय पर दे। संक्रमित या लक्षण वाले मरीज के मिलने पर उसको तत्काल आइसोलेट करने के निर्देश हैं। ब्लड रिपोर्ट आने के बाद ही कोई दवा लिखी जायेगी। वहीं विदेश व ट्रेन से आने वालों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मंकी पाक्स को देखते हुए विभाग ने टीम को गठित कर सक्रिय कर दिया है। फिलहाल जिले में अभी तक कोई मरीज नहीं मिला है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी व ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केन्द्रों के डॉक्टरों को दिशा निर्देश दे दिये गये हैं। विदेशों के अलावा दिल्ली में केस मिलने के बाद अब विभाग सक्रिय हो गया है। यदि किसी में भी मंकी पाक्स के लक्षण सामने आए तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। इसके अलावा आसपास में किसी के भी शरीर में दानेंए गांठे या अन्य लक्षण नजर आएं तो बिना देर किये विभाग को सूचना देने का काम करें। इन सब के कार्यो को देखने के लिए विभाग की ओर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वी0के0 भारतीय को नामित किया गया है।
  • क्या है मंकी पाक्स-
    डॉक्टर वी0के0 भारतीय ने बताया कि मंकी पाक्स वायरस मुख्य रूप से चूहे और खरगोश जैसे जानवरों में फैलता है। जानवरों से होकर इंसानों में यह वायरस तेजी से फैलता है। यह बीमारी संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से उपयोग किये गये वस्तुओं को छूने और संक्रमित जानवरों से इंसानों में फैलती है।
  • बीमारी के मुख्य लक्षण-
    उन्होंने बताया कि मरीज को बुखार कमर दर्द शरीर में सूजन थकान मांसपेशियों में दर्द होना खुजली वाले दाने निकलना है। यदि यह लक्षण मिले तो तत्काल डॉक्टर से सम्पर्क करें।
  • लक्षण वालों से बचे-
    मंकी पाक्स के लक्षण वाले मरीजों से बचे। लक्षण वाले मरीजों को दूसरे कमरों में रखे। प्रयोग किये गये वस्तुओं का दूसरा कोई प्रयोग न करें। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे।