संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु अभिमुखीकरण

in #mirzapur2 years ago

IMG-20220112-WA0277.jpg
नित्यवार्ता डेस्क:
मिर्जापुर। शासन द्वारा चलाये जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत अभिमुखीकरण अभियान चलाया जा रहा है। यूनीसेफ के प्रतिनिधि अखिलेश ने जानकारी देते हुये बताया अभियान के तहत लोहदी ब्लाक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु अभिमुखीकरण किया गया। इसी क्रम नगर पालिका सभागार में सभासद एवं सफाई नायको तथा हलिया ब्लाक के सभागार में ग्राम पंचायत व ग्राम विकस अधिकारियो को संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु अभिमुखीकरण किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान शासन द्वारा 31 जुलाई 2022 तक चलाया जायेगा।

Sort:  

You can like and comment on our news, we will also like all your news