सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने

सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है और उसकी एक अश्लील वीडियो बना कर बार-बार वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी अमित सोनीपत के गांव अगवानपुर का रहने वाला है।
IMG_20220415_150821.jpg
मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सोनीपत के गांव अगवानपुर निवासी अमित ने उसे सोनीपत के एक होटल में बुलाया और वहां पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दिया गया। वहीं महिला का आरोप है कि अमित ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई है। जिसे वह बार-बार वायरल करने की धमकी दे रहा है।महिला ने बताया कि पुलिस की बात कह दी तो उसे जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पूरे मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाने के बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।महिला ने सोनीपत के गांव अगवानपुर निवासी अमित पर आरोप लगाए हैं कि उसने उसकी असली फोटो वायरल करने की भी धमकी दी है। महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और अगवानपुर निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।