कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने किया अनाज मंडियों का दौरा

in #mantri2 years ago

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि जब किसानों की फसलों के दाम बढ़ते हैं तो उन्हें एक विशेष खुशी की अनुभूति होती है, क्योंकि वे कृषि मंत्री हैं। अभी और दाम बढ़ सकते हैं, जिसका विशेष लाभ किसानों को मिलेगा।
9TH PRESS NOTE PHOTO (4).JPG
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल शनिवार को अनाज मंडियों का दौरा कर रहे थे। उन्होंने गोहाना व सोनीपत की अनाज मंडियों का दौरा करते हुए हर प्रकार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंडियों में फसलों की आवक, खरीद तथा उठान की पूर्ण जानकारी ली। किसानों को निर्धारित समयसीमा में भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। मंडियां किसानों से चलती हैं। किसानों को हर प्रकार की बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं।
सोनीपत अनाज मंडी के दौरे के दौरान आढ़तियों ने कृषि मंत्री के समक्ष कुछ मांगें रखी, जिनमें प्रमुख रूप से फड़ का नवनिर्माण, मुख्यद्वार का निर्माण और चारदिवारी का निर्माण शामिल थी। कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को पूरा करवायेंगे। इस मौके पर पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने एक व्यापारी को प्रस्तुत करते हुए संबंधित अधिकारी की शिकायत की। कृषि मंत्री ने पूरे मामले की सुनवाई करते हुए अधिकारी को उचित व्यवहार के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।