सायकिल चलाकर खुद रह सकेंगे स्वस्थ्य:बलवीर रमन

in #dindori2 years ago

IMG-20220603-WA0161.jpg

एस डी एम ने विश्व सायकिल दिवस पर आयोजित रैली को दिखाई हरी झंडी
डिंडौरी-आज विश्व सायकिल दिवस के मौके पर नेहरू युवा केन्द्र और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर से यातायात थाना तक किया गया ।आयोजित सायकिल रैली को एस डी एम बलवीर रमन ने हरी झंडी दिखाई।एस डी एम बलवीर रमन ने कहा कि स्वास्थ्य रहने के सायकिल चलाना और प्रतिदिन व्यायाम करना आवश्यक है।हमे अपनी इसे दिनचर्या बना लेनी चाहिये ।इससे बीमारियां हमे छू तक नही सकेगी ।और इससे हमारे पैसे और समय की बचत होगी।सायकिल रैली में महिला बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगौर,जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया, नीतू तिलगाम ,नेहरू युवा केन्द्र से आर पी कुशवाहा,आकांक्षा गर्ग,आदिवासी विकास विभाग से नरेंद्र राजपूत,यातायात थाना प्रभारी राहुल तिवारी,सूबेदार कुँवर सिंह ,ए एस आई ओम सिंह ठाकुर,विनय बैस ,समाजसेवी,बलराम तिवारी,यू के पटेरिया,राजू केशवानी हरी छतिजा,जगदम्बा बड़गैया,सूर्यकांत गुप्ता,शरद छावड़ा, अमन छावड़ा, मौजूद रहे।