ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

in #crime2 years ago

स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संजना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर ने लिया है। 30 साल की वैशाली का शव इंदौर के साईं बाग में उनके घर पर मिला। पुलिस के मुताबिक वैशाली ने 16 अक्टूबर को फांसी लगाई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस अस्पताल भेजा गया है।

उनके शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जांच में सुसाइड की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने इसी एंगल से जांच भी शुरू कर दी है। हालांकि, सुसाइड नोट में क्या लिखा गया है, पुलिस ने इसकी जानकारी अभी नहीं दी है। वैशाली उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली थीं। वे पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं।
images (6).jpeg
कोरोना के चलते टाल दी थी अपनी शादी वैशाली ने पिछले साल 26 अप्रैल को केन्या के डेंटल सर्जन डॉ. अभनिंदन से सगाई की थी। करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई इस सेरेमनी की जानकारी एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करके दी थी। दोनों जून 2021 में शादी करने वाले थे। हालांकि कोरोना केस बढ़ने पर एक्ट्रेस ने मई में ही शादी टालने का ऐलान किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मैं ऐसी सिचुएशन में शादी नहीं कर सकती जब कई लोग कोरोना से जान गंवा रहे हैं। अगर अगले साल तक स्थिति बेहतर होगी तो हम शादी कर लेंगे।

आखिरी बार रक्षाबंधन की शूटिंग में नजर आई थीं

वैशाली को आखिरी बार 'रक्षाबंधन: रसाल अपने भाई की ढाल' सीरियल की शूटिंग के दौरान सेट पर देखा गया था। यह सीरियल भाई- बहन के रिश्ते पर आधारित था। इसमें वैशाली ने कनक सिंह ठाकुर का रोल निभाया था। यह शो दंगल टीवी पर आया था।

स्टार प्लस के शो से मिली थी पॉपुलैरिटी वैशाली ठक्कर ने स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस शो में वैशाली ने संजना का रोल प्ले किया था। वह साल 2015 से 2016 तक इस सीरियल में नजर आई थीं। इसके बाद वैशाली ये वादा रहा, ये है आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर्स, लाल इश्क और विष या अमृत, मनमहोनी 2 जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

नेगेटिव रोल का गोल्डन पेटल अवॉर्ड भी जीता ससुराल सिमर का 2 में अंजलि भारद्वाज का रोल प्ले करने पर इन्हें बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल का गोल्डन पेटल अवॉर्ड भी मिल चुका है। आखिरी बार वैशाली साल 2019 के शो मनमोहिनी में नजर आई हैं।