पीने के पानी के लिए रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड की जनता ने किया प्रदर्शन

in #pani2 years ago

IMG_20220523_163837.jpgराजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे गर्मी का तापमान बढ़ता जा रहा है वैसे ही दिल्ली में पीने के पानी की समस्या बढ़ती जा रही है राजधानी दिल्ली में जगह-जगह पीने के पानी के लिए दिल्ली वासी केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं इसी कड़ी में उत्तर पूर्वी दिल्ली के रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र के अशोक नगर इलाके में क्षेत्रीय जनता ने पीने के पानी के लिए महिलाओं और पुरुषों ने प्रदर्शन किया यह प्रदर्शन क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में किया गया क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं की समस्याओं को जाना महिलाओं ने सांसद मनोज तिवारी से अपनी समस्याओं के बारे में सांसद मनोज तिवारी से बात करते हुए कहा कि कई महीनों से क्षेत्र के कई इलाकों में पीने का पानी नहीं आ रहा है यदि दिन में घंटा आधा घंटा पीने का पानी आता भी है तो इतना गंदा है कि पीना तो दूर उसे नहा भी नहीं सकते पीने के पानी की समस्या के लिए स्थानीय जनता दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर कई बार प्रदर्शन कर चुकी है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ

IMG_20220523_163846.jpgIMG_20220523_163846.jpg इसी के मद्देनजर क्षेत्र की जनता ने सांसद मनोज तिवारी से गुहार लगाई है सांसद मनोज तिवारी ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को जाना और जल्द ही पीने के पानी की समस्या को दूर करने का भरोसा दिया साथ ही क्षेत्र की जनता ने जल बोर्ड पर आरोप लगाए कि जब कई महीने से पीने का पानी नहीं मिल रहा तो जल बोर्ड ने मोटे-मोटे बिल कैसे भेज दी है क्षेत्र के लोगों ने सांसद मनोज तिवारी को पानी के अपने बिल भी दिखाएं ।क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र महाजन का कहना था कि रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में कई महीनों से पीने के पानी की समस्या चल रही है इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पर प्रदर्शन किया गया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ मजबूर होकर क्षेत्र की जनता पीने के पानी के लिए प्रदर्शन करने के लिए मजबूर है