दुसाधों को न्याय दिलाने का बीड़ा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उठाया

IMG-20220723-WA0019.jpgमहुली थाने पर शनिवार को धनघटा तहसीलदार रत्नेश तिवारी व थाना प्रभारी महुली रविन्द्र कुमार सिंह आयोजित संम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद को सुना।कुल 9 मामले पेश हुए 2 पुलिस संबंधित 7 राजस्व संबंधित मौके पर राजस्व भूमि संबंधित 2 मामला निस्तारण किया गया।2 पुलिस व 7 राजस्व संबंधित लंबित रहा।शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष पी0 एन0 सिंह अपने संगठन के व भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लेकर भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मंडल मंत्री भागीरथी दुसाध का जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने के लिए महुली थाना समाधान दिवस पहुंच गए।प्रमाण पत्र न जारी किये जाने को लेकर रोष व्याप्त किया।पी0 एन सिंह ने कहा कि भष्टाचार को धनघटा के राजस्व कर्मी बढ़ावा दे रहे हैं।इस पर जल्द अंकुश लगा कर यदि अनुसूचित जाति दुसाध का प्रमाण पत्र नही निर्गत हुआ तो दुसाध समाज के साथ भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वृहद आंदोलन करेगा।दुसाध समाज को भरोसा दिलाया और अनसूचित जाति दुसाधों का बीड़ा उठाया कहा कि जब तक प्रमाण पत्र सार्वजनिक जारी नही होगा तब तक आंदोलन चलता रहेगा।उक्त बातें पक्ष विपक्ष का समाधान दिवस पर मौजूद अधिकारियों के समक्ष रखा।भाजपा कार्यकर्ता पी एन सिंह ने कहा कि दुसाध समाज के साथ इस बार पूरी पार्टी उतरेगी। तहसीलदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गिने चुने लोगों के साथ हो रहे हैं भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जब ढाढ़ी को दुसाध मानकर प्रमाण पत्र दुसाध का दिया गया है तो अब किस शासनादेश पर रोक लगा दिया गया है। इस समस्या का जल्द निस्तारण किया जाए तहसीलदार ने बताया कि पिछले थाना समाधान दिवस में अखिल भारत भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के बस्ती मंडल अध्यक्ष लालचंद्र दुसाध के शिकायत पत्र पर डीएम महोदया द्वारा इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।धनघटा उप जिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार सहित समस्त लेखपाल इस समस्या से अवगत हैं। डीएम महोदया के दिए गए निर्देश के अनुसार दुसाध जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।जो लेखपाल कर्मी आदेश की अवहेलना करेगा।उस लेखपाल को डीएम महोदया को उपजिलाधिकारी धनघटा आवेदक केआवेदन पत्र पर कारण स्पष्ट कर के गांव का नाम सहित आगे की कार्यवाही के लिए लेखपाल की आख्या रिपोर्ट प्रषित कर दिया जाएगा।के इसी दौरान अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के बस्ती मंडल अध्यक्ष लालचंद दुसाध समाज की समस्या को अवगत कराया और कहां की तहसील धनघटा के गिने चुने राजस्व कर्मी आदेश को नहीं मान रहे हैं।जबकि जिला स्तरीय बैठक कमेटी के निर्णय पर अब तक सैकड़ों अनुसूचित जाति दुसाध का जाति प्रमाण पत्र समस्त तहसीलों से निर्गत किया जा चुका है निर्गत किया गया जाति प्रमाणपत्र जो अब तक वैध है उसको आधार नहीं मान रहे हैं जबकि कई परिवारों से कर्मियों द्वारा सैकड़ों प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है अब उसी परिवार के अन्य सदस्यों का प्रमाण पत्र जारी करने में राजस्व कर्मी हीला हवाली कर रहे हैं।और दुसाध समाज को विभाग कानूनी प्रक्रिया में फसाने में जुटा हुआ है।इस मौके पर एसआई दया नाथ प्रसाद उप निरीक्षक मनोज पटेल उप निरीक्षक रमजान अली सुषमा अनिल यादव दीपेश सिंह गिरजेश मिश्रा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद यादव अशोक यादव भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंत्री जय प्रकाश चौधरी भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष भागीरथी दुसाध भारतीय जनता पार्टी मंडल मंत्री धनपत वर्धा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि दुसाध समाज के लोग उपस्थित रहे।

Sort:  

Like ker do sb meri post