प्रमुख प्रतिनिधि प्रिंस अगम सिंह ने वितरित किया तिरंगा

IMG_20220814_171108.jpgमुस्लिम सामुदाय के लोगो के साथ निकाला तिरंगा यात्रा

संतकबीरनगर। हैसर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रिंस अगम सिंह द्वारा ब्लाक क्षेत्र के करमा ग्राम पंचायत में सैकड़ो लोगो को तिरंगा वितरित किया गया। इस दौरान उन्हाने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से आम जनता को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पूरे देश व प्रदेश मे तिरंगा यात्रा निकालकर आम जनता के बीच राष्ट्र प्रेमी जागृत किया है। उन्होने कहा कि तिरंगा यात्रा से आम जनता उत्साहित दिख रही है तथा इस यात्रा को देखकर आने वाली पीढ़ियां शहिदो को याद कर रही है। उन्होने कहा कि जिन शहिदो ने देश को आजाद कराने मे अपना बलिदान दिया है। उन्ही शहिदो की देन है कि आज हम सभी सुरक्षित है। उन्होने कहा कि पूरे देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है,घर हर तिरंगा अभियान के तहत लोग अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे है। इस अवसर पर अमीदुज्जा खान,वकार अहमद,अफ्फान खान,सालिम चौधरी,फहीम खान,समीर खान,मोहम्मद फैसल,आमिर खान,जीशान खां,विशाल यादव,सलाहुद्दीन खान,राशिद खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।