जीवो पर दया भावना रखना सबसे बडी भगवान की भक्ति आचार्य लवकुश पाराशर

in #agra2 years ago

IMG-20220526-WA0153.jpg

नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की

मदनपुर मे चल रही भागवत कथा मे उमडा जन सैलाब

पिनाहट संसार मे सभी प्रकार के जीवो पर दया भावना रखना।हिंसक प्रवृति छोडकर अहिंसा के मार्ग पर चलना ही भगवान की सबसे बडी भक्ति होती है। कृष्ण जन्मोत्सव मे उमडा भारी जन सैलाब
पिनाहट के गांव मदनपुर मे 21 मई से आसाराम सिह परिहार के यहां चल रही भागवत कथा के छठवें दिन गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म महोत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया।कथा बाचक आचार्य लवकुश पाराशर जी महाराज ने बलि के द्वार पधारे बामन भगवान की कथा,आगामी सात मनवंतरो की कथा,गंगा अवतरण की कथा,सूर्य वंश का वर्णन,रामकथा व चंद्र वंश का वर्णन,भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बडे धूम धाम से मनाया गया।दोपहर बारह बजे से शाम पांच बजे तक चली रही इस ज्ञान गंगा मे भक्तो की भारी भीड कथा सुनने पहुच रही है।गीत संगीत से चल रही भागवत कथा 29 तक चलेगी।जिसकी 30 मई को पूर्णाहुति एवं भण्डारा है।