किसानों ने नहर के दो पंप चलाने की उठाई मांग

in #agra2 years ago

IMG-20221122-WA0017.jpgआगरा जनपद के कस्बा पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी से निकली चंबल नहर किसानों की खेती की सिंचाई के लिए चालू हुई मगर एक पंपसेट चलने से रजवाहों में पानी नहीं पहुंच पाने से परेशान किसानों ने घर के दो पंपसेट बराबर चलाने की मांग की है।

आपको बता दें पिनाहट घाट चंबल नदी से निकली राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह चंबल नहर डाल परियोजना से पिनाहट बाह,जैतपुर के दर्जनों गांव के किसानों की हजारों हेक्टेयर बिघा खेती की सिंचाई होती है। किसानों की शिकायत पर पिछले सप्ताह विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह के हस्तक्षेप के बाद नहर विभाग के अधिकारियों ने चंबल नहर में एक पंपसेट चला कर पानी छोड़कर चालू कर दिया। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे थे। मगर एक पंपसेट चलने के बाद चंबल नहर के रजबाहों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे क्षेत्र के किसान भारी परेशान हैं और उनकी फसल एवं खेती की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों से दूसरे पंप को भी चालू करने की मांग उठाई है। ताकि नहर के दो पंप बराबर चलें और किसानों के खेतों तक आसानी से पानी पहुंच सके। किसानों का कहना कि अगर दूसरा पंप चालू नहीं किया गया तो उनकी खेती की सिंचाई नहीं होने पर फसल बोने में देरी हो जाएगी। और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।