जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: ढह गई सुरंग, मलबे में लापता हुए इतने लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

in #agra2 years ago

Jammu & Kashmir Tunnel Collapse: जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा हादसा हुआ है| रामबन के मेकरकोट इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात एक निर्माणाधीन सुरंग ढह गई| इस हादसे में कई लोग मलबे में दब गए| जिसके बाद इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया|बताया जा रहा है कि, कुछ लोगों को तो मलबे से निकाल लिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन अभी भी करीब 10 लोग मलबे में लापता हैं| जिन्हें खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जोरों पर चल रहा है| मौके पर JCB मशीनें मलबा हटा रहीं हैं| इस हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन के कई आला-अफसर मौके पर ही मौजूद हैं| सेना के लोगों की भी मौके पर मौजूदगी है| बताते हैं कि, मलबे में जो 10 लोग लापता हैं वह सुरंग को लेकर काम कर रहे थे|।इधर, केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह इस हादसे को लेकर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं| डॉ जितेंद्र सिंह ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है| उनका कहना है कि वह लगातार स्थानीय पुलिस और प्रशासन के सम्पर्क में हैं| स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा पूरी निगरानी की जा रही है| बचाव कार्य जारी है।Jammu-&-Kashmir-Tunnel-Coll.jpg