चंबल की बाढ़ के कारण भरभरा कर गिरा किसान का मकान लाइव वीडियो आया सामने

in #agra2 years ago

आगरा जनपद के ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव उमरेठापुरा में चंबल की बाढ़ के पानी के चलते सीलन दौड़ने से किसान का मकान भरभरा कर गिर पड़ा जिससे हड़कंप मच गया परिवार के लोग बाल-बाल बच गए बड़ा हादसा होने से टल गया पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

आपको बता दें पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र सटी चंबल नदी में इन दिनों कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ की स्थिति है और चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वही चंबल नदी का पानी कई गांव में घुस जाने के कारण स्थिति बहुत ही खराब है। जिसके चलते लोग बीहड़ के ऊंचे टीलों पर तंबू तान कर रहे हैं। लगातार प्रशासन से गुहार कर रहे हैं कि उनकी मदद की जाए मगर ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की मदद उन्हें नहीं मिल पा रही है जिसके चलते उनमें आक्रोश व्याप्त है। वही चंबल नदी मैं बाढ़ के कारण उमरेठापुरा गांव में घुसे पानी के चलते मंगलवार को यहां के निवासी किसान अनंगलाल निषाद का मकान भरभरा कर अचानक से गिर पड़ा जिसमें परिवार के लोग बाल-बाल बच गए अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मकान गिरने का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हुआ है। मगर प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी कर्मचारी गांव में जायजा लेने नहीं पहुंचा है ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुआवजे की मांग की है।

रिपोर्टर। नीरज परिहारIMG-20220827-WA0057.jpg आगरा

Sort:  

Please like my news sir 🙏

बिल्कुल भाई