भदावर हाउस पहुंचे केबिनेट मंत्री और दो राज्यमंत्री पूर्व मंत्री एवं विधायक से की मुलाकात

in #agra2 years ago

आगराIMG-20220827-WA0083.jpg। तहसील बाह क्षेत्र की चंबल नदी में आई बाढ़ का मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीन राज्य मंत्री जायजा और निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। आगरा में तीनों मंत्री भदावर हाउस में पहुंचे और पूर्व मंत्री एवं विधायक से मिलकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

आपको बता दें कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से बाह पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी में बाढ़ से कई गांव प्रभात हुए जिससे भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल एवं राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, एवं राज्य मंत्री रजनी तिवारी बाढ़ की स्थिति को जानने के लिए पिनाहट चंबल नदी घाट पहुंचे जहां उन्होंने चंबल की स्थिति को जाना था और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से बातचीत की किसानों का कितना नुकसान हुआ है उसके बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह आगरा चले गए जहां विश्राम किया। शनिवार को तीनों मंत्री आगरा भदावर हाउस में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह, विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह से मिलने पहुंचे। जहां तीनों मंत्रियों का पूर्व मंत्री विधायक एवं जिलाध्यक्ष आगरा गिर्राज कुशवाहा ने फूलों की बुकें भेंट कर स्वागत सम्मान किया। तीनों मंत्रियों ने पूर्व मंत्री और विधायक के साथ भदावर हाउस निज निवास पर काफी देर तक कई मुद्दों सहित बाढ़ की स्थिति एवं नुकसान के आंकलन को लेकर बैठक कर चर्चा की गई।

Sort:  

Like my post