हिमालय परिवार ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया #*

#हिमालय परिवार ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया #IMG-20220808-WA0094.jpg
(नीरज अवस्थी) दिल्ली:-आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर हिमालय परिवार ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन संस्था के पहाड़गंज स्थित मुख्य कार्यालय से लेकर रानी झांसी रोड तक किया। जिसमें संस्था के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने देशभक्ति से ओतप्रोत संबोधन किया।कार्यक्रम में संस्था के महामंत्री भूपेंद्र कंसल, दिल्ली की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजी सिंह, पूर्वी विभाग के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, पूर्वी विभाग के प्रभारी सोमेश लिलोठिया, महामंत्री प्रवीण कुमार, हिमालय परिवार पत्रिका के संपादक मंडल की सदस्य निशा तिवारी कपूर, सुशीला रावत एवं अन्य कार्यकर्ता देशभक्ति का परिचय देते हुए उपस्थित रहें।