जनता दर्शन मे पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याए
दिनांक 31.05.2022 को पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान कुल 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 01 भूमि विवाद, 02 पारिवारिक विवाद, 06 अन्य विवाद से संबंधित थे। प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आदेशित किया गया।