सर्पदंश से हुई महिला की मृत्यु

in #kachhauna2 years ago

IMG-20220711-WA0017.jpgकछौना(हरदोई): विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत गौरी खालसा में एक महिला की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत ग्राम गौरी खालसा में सोमवार की दोपहर महिला राजरानी पत्नी स्व० रामपाल उम्र 70 वर्ष घर में आलू की बोरी से आलू निकाल रही थी। इसी दौरान काले नाग ने काट लिया। जानकारी के अभाव में परिजन समय से अस्पताल नहीं पहुंचा सके। सर्प पकड़ने में भी लग गए। उसके बाद हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना निजी वाहन से ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। परिजन रामबालक के अनुसार सर्प काफी काला था। गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नियमित रूप से नहीं आते हैं। वहीं एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन का अभाव रहता है। इसलिए गांव से लगभग 12 किलोमीटर दूर कछौना आना पड़ता है। सरकारी सिस्टम की लापरवाही व लोगों में जानकारी के अभाव के चलते एक महिला की इलाज के अभाव में मृत्यु हो गई।IMG-20220711-WA0016.jpg