पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

in #kachhauna2 years ago

IMG-20220720-WA0025.jpgकछौना(हरदोई): कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा लोन्हारा में पंखा में करंट आने से एक महिला की मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार लोन्हारा निवासी हेमनाथ शिक्षामित्र की 28 वर्षीय पत्नी रानी घर पर घरेलू कार्य बुधवार को कर रही थी। इसी दौरान वह फर्राटा पंखे को हटाकर अलग रखने लगी। पंखा में करंट आने के कारण रानी चपेट में आ गई। वह बुरी तरह से झुलस गई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले आए, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी सी असावधानी से महिला की जान चली गई। बरसात के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को बड़ी सावधानी से प्रयोग करना चाहिए। मृतक की दो बच्ची हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।