सांसद जगदम्बिका पाल ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी

in #dumariyaganj2 years ago

सिद्धार्थनगर 05 जून 2022/ पर्यावरण की रक्षा करके तथा पेड़ लगाकर इसका उपाय हो सकता है। पेड़ अवश्य लगाये, पेड़ हमारी पूंजी है। पेड़ हमे जीवित रहने के लिए आक्सजन देता है। मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज दुनिया पर्यावरण के असन्तुलन के कारण मौत के मुहाने पर खड़ी है। हम सभी जिम्मेदारी है कि पेड़ जरूर लगाये। मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने उपस्थित सभी लोगो को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी IMG-20220605-WA0003.jpg जिलाधिकारी ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण के असन्तुलन के कारण ही गर्मी अधिक होती है, समय से बरसात नही होता है तथा ऋतुएं बदल रही है। पर्यावरण में असन्तुलन के कारण ही अनक प्रकार के पक्षी लुप्त होते जा रहे है। हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। आज के समय में लोग पेड़ काटकर खेती योग्य बना रहे है। सड़के बन रही है। शहरो में हमे अपने घर की छतो पर गार्डन बनाना चाहिए। पार्को में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये। इस बाह जनपद को 33 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसे पूरा करने में सभी का सहयोग आवश्यक है। हमे स्वयं पेड़ पेड़ लगाना चाहिए तथा अपने बच्चो को भी पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने उपस्थित लोगो को “आओ हम सब संकल्प लेते है कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहेंगे तथा जहां तक संभव हो अधिक से अधिक पेड़ लगाकर अपने पृथ्वी को हरा-भरा व खुशहाल बनायेंगे” का संकल्प दिलाया गया। जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन द्वारा मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल को बादाम का पेड़ भेट किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन द्वारा हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ तथा बरगद) का पेड़ लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय द्वारा किया गया
इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ जगप्रवेश, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग चन्देश्वर सिंह तथा अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण व कर्मचारी आदि उपस्थित थेIMG-20220605-WA0004.jpg