अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय में किया गया आयोजन

in #unnao2 years ago

उन्नाव: स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव जन-जन को मनाना है,
आत्मनिर्भर भारत हम सबको बनाना है।

माडल विद्यालय सोहरामऊ,नवाबगंज में नन्हे-मुन्ने छात्रों ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में तिरंगे के साथ कई प्रकार की गतिविधियां कीं।

शिक्षिका स्नेहिल पाण्डेय ने विभिन्न तरीके से तिरंगे की रंगोली बनवाई ,और स्वयं भारत का मानचित्र बनाया।
और सभी बच्चों ने देश सेवा और देश के सम्मान की शपथ ली।
तथा क्राफ्ट कार्य में कागजों से तिरंगे झण्डे बनाये।
आजादी में शहीद हुए गुमनाम वीरों के बारे में जाना और सभी क्रांतिकारियों के बारे में उनके नाम लिखकर कैप बनाकर ,उसे पहनकर क्रांतिकारियों के विषय में जीवन परिचय तथा कार्य परिचय से विद्यालय के अन्य बच्चों को अवगत कराया।
IMG-20220811-WA0000.jpg
इसमें प्रमुख नेतृत्व करने वाले बच्चों में पायल, मेनका, शरद मिश्रा ,लक्ष्मी राजकुमार, रंजीत,अंकुश, आदित्य, कांति एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

स्नेहिल ने सभी बच्चों की हथेलियों पर तिरंगा पेंट किया।
तथा महोत्सव को रोचक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की स्लोगन लिखी हुई तख्तियां और तिरंगा राखियां बनाकर बच्चों ने अमृत महोत्सव में अपनी भी भागीदारी सुनिश्चित की।
IMG-20220811-WA0001.jpg