शादी का दबाव बनाने के लिए विवाहिता ने रची अपहरण की कहानी

in #kaushambi2 years ago

कौशांबी20220623_211018.jpg चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता 15 दिन ससुराल में रहने के बाद प्रेमी के खिलाफ शादी का दबाव बनाने के लिए अपहरण और दुष्कर्म की मनगढ़ंत कहानी को परिलक्षित किया है। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की विवाहिता ने मांग किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि चरवा थाना क्षेत्र की एक लड़की अपने पड़ोसी से दो पहलै से प्रेम करती थी। लेकिन पड़ोसी शादी करने से इनकार कर दिया। इसी दौरान लड़की के परिजन शादी दूसरी जगह तय करके मंडप सजाकर हिंदू रीति रिवाज के साथ लड़की को विदा कर दिया। उन्होंने कहा कि लड़की 15 दिन अपने ससुराल रहकर मायके वापस पहुंची तो पहले प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। प्रेमी से शादी के करने का दबाव बनाया तो वह शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर विवाहिता ने प्रेमी के खिलाफ स्थानीय पुलिस को अपहरण और रेप की कहानी बताकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग किया। पुलिस ने मामला संदिग्ध जानकर कोई कार्यवाही नहीं किया। विवाहिता पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपनी कहानी की दास्तां बताया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विवाहिता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए चरवा थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है। कि मामले की जांच कर घटना की सत्यता पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही कर विवाहिता को न्याय दिया जाए।