भाजपा मंडल जनूथर ने की सांसद पर हमले की निंदा
जनूथर - भाजपा मंडल जनूथर अध्यक्ष परभाती सिंह ने भाजपा सांसद रंजीत कोली पर नांगल क्रेशर जोन में अवैध खनन के निरीक्षण के दौरान खनन माफिया द्वारा रास्ता रोके जाने और पथराव करने की घटना की निंदा की है । मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी ने कहा कि अवैध खनन की शिकायत मिलने पर सांसद रंजीता कोली द्वारा नांगल क्रेशर जोन में निरीक्षण के दौरान उनके ऊपर जो हमला किया गया है। वह कांग्रेस सरकार की विफलता का सबूत है। कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं कांग्रेस के राज में अपराध चरम सीमा पर है। सांसद की जनता में बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस की प्रदेश सरकार बौखलाई हुई है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाए ।इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष राजू दीवान , डालचंद सैनी , रोहताश , नेतराम जाट , प्रभु सिंह , लेखराज सिंह , विश्वेंद्र सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौंजूद रहे।