कस्बे मैं भाजपा मंडल डीग की सशक्त बूथ समितियों व पन्ना प्रमुख की बैठक हुई आयोजित

in #bharatpur2 years ago

कस्बे की खंडेलवाल धर्मशाला में भाजपा मंडल डीग की सशक्त बूथ समितियों व पन्ना प्रमुख की बैठक हुई आयोजित ड़ीग कस्बे की खंडेलवाल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी मंडल डीग की सशक्त बूथ समितियों, पन्ना प्रमुख की बैठक भाजपा प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा के मुख्यातिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता तथा पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म व गिरधारी गुप्ता के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित की गई जिसमें आगामी चुनावों के अलावा संगठन की गतिविधियों, एवं पार्टी की रीति नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा प्रदेश की गहलोत सरकार विकास के हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। अबकी बार कांग्रेस सरकार को राजस्थान से उखाड़ फेकना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत करनी होगी।
उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने राजस्थान को बीमारू राज्य बना दिया है। प्रदेश में रेप,लूट,चोरी,भ्रष्टाचार चरम पर है।और राज्य में बैठी गहलोत सरकार आंख बंद कर के बैठी हुई है।
उन्होने कहा कि कांग्रेस का चिंतन शिविर चिंता शिविर साबित हुआ है। गहलोत सरकार थोती घोषणाए कर के जनता को गुमराह कर रही है। 3 साल बीत जाने के बाद भी सरकार द्धारा किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया है ।उन्होंने सशक्त बूथ बनाने पर जोर दिया और कहा कि सशक्त बूथ निर्माण से पार्टी को मजबूती मिलती है और पार्टी की कार्यशैली में सक्रियता आती है।
विशिष्ट अतिथि जवाहर सिंह बेढ़म ने कार्य समिति के सभी सदस्यों को सक्रिय होकर बूथ समितियां गठित करने व पन्ना प्रमुख नियुक्त करने के साथ चुनावी रणनीति बनाने का आह्वान किया।
गिरधारी लाल गुप्ता द्धारा मंडल के सभी पदाधिकारी को कार्य विभाजन की जिम्मेदारी निश्चित करते हुए बूथ समितियां बनाकर व पन्ना प्रमुख का गठन कर 31 मई को होने वाली आगामी बैठक में रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी दी।
इस अवसर पर डीग बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद पटेल का भाजपा महामंत्री भजन लाल शर्मा ने माला साफा पहनाकर स्वागत किया तथा बार के पदाधिकारी सतपाल सिंह ,गोकुल शर्मा ,सुरेश शर्मा ,महावीर सिंहएडवोकेट का भी सम्मान किया गया।
इस मौके पर अमरनाथ गुप्ता, राजेन्द्र खंडेलवाल,दाऊ दयाल नसवारिया, इन्द्र सिंह,छैल बिहारी खण्ड़ेलवाल,देवेश यादव,पवन खण्ड़ेलवाल,योगेश कोली,गिरीश शर्मा, राघवेन्द्र सिंह, सर्वेश अरोड़ा, विपिनबुधराजा, राजवीर पालीवाल ,कूकू नसवारिया,इन्द्रजीत सांखला, मानवेंद्र सिंह राकेश खंडेलवाल राजेश शर्मा,जतिन खण्ड़ेलवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।IMG-20220525-WA0033.jpgIMG-20220525-WA0033.jpgIMG-20220525-WA0033.jpg