आज भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी …

in #droptimurmu2 years ago

image-2022-07-25T100500.685.jpg
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेने वाली हैं. उनका शपथ ग्रहण समारोह संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया गया है. भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. तोपों की सलामी के बाद वह भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में सेंट्रल हॉल में सभा को संबोधित करेंगी.
image-364.png
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.

सुबह 9.22 बजे – निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंच गई हैं.

सुबह 9.42 बजे – राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले समारोह में हिस्सा लेंगी.

सुबह 9.50 बजे- वह संसद के लिए औपचारिक राष्ट्रपति के काफिले में रवाना होंगी.

सुबह 10 बजे – द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचेंगी.

सुबह 10.15 बजे – निर्वाचित राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.

सुबह 10.23 बजे – वह सेंट्रल हॉल में सभा को संबोधित करेंगी.

सुबह 10.57 बजे- राष्ट्रपति मुर्मू औपचारिक जुलूस संग राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी.