पर्यावरण परिशोधन के लिए घर-घर यज्ञ आयोजन हुए

in #ujjain2 years ago

लोकेशन-उज्जैन

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर वातावरण परिशोधन , और युवा वर्ग में देवत्व के गुणों के संवर्द्धन के लिए घर-घर यज्ञ का आयोजन किया गया। इस श्रृंखला में उज्जैन जिले में करीब 11,000 घरों में यज्ञ आयोजन की हुआ।
..
लोगों ने वातावरण परिशोधन का एक सशक्त माध्यम यज्ञ को माना और अपने घर पर यज्ञ किया। जिले में खाचरौद 2500, नागदा में 2000 माकड़ोन 2500 , उज्जैन में 1200 महिदपुर में 400, झारडा 300, तराना मे 400, बड़नगर में 300 और घटिया में 70 घरों में यज्ञ हुआ‌। नागदा और उज्जैन शहर में सूक्ष्म यज्ञ पद्धति से भी कईं घरों में यज्ञ किया गया। उज्जैन नगर की मानसरोवर कॉलोनी के सभी 41 घरों में यज्ञ संपन्न हुआ। पिछले सप्ताह अधिक गर्मी होने के कारण प्रचार प्रसार मैं थोड़ी कमी रह गई इसकी पूर्ति के लिए अब छुट्टी के दिनों में कॉलोनी/ मोहल्ले स्तर पर 24 ,51,101 घरों में एक साथ यज्ञ कराने की योजना बनाई गई है ।

IMG_20220517_122929.jpg