दर्पण की बैठक 25 अगस्त कोः-मुख्य विकास अधिकारी

in #hardoi2 years ago

IMG_20220822_163957.jpgहरदोई :-. मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि शासन की मंशानुरूप कार्यालयों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी, समयबद्ध, उत्तरदायी, शुचिता पूर्ण एवं नियमानुसार देयों का ससमय भुगतान सुनिश्चित करने हेतु जनपद में दर्पण कार्यक्रम संचालित है। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक माह के अंतिम बृहस्पतिवार को कर्मचारी पेंशनर समस्या निवारण बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पन्न होती है। इस माह 25 अगस्त 2022 को विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार मे समय अपरान्ह 1.00 बजे से 2.00 बजे तक बैठक आहूत की गयी है। बैठक में जनपद का ऐसा कोई भी सेवारत अथवा सेवानिवृत्त कर्मचारी, अध्यापक, पेंशनर अथवा कर्मचारी, पैशनर के उत्तराधिकारी जिसे वित्तीय एवं सेवा सम्बन्धी कोई समस्या है, समस्या निस्तारण हेतु प्रार्थनापत्र दे सकते है। प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्राप्त किये जायेगे। प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही की जायेगी। जनपद के समस्त कार्यालयों के अनिस्तारित प्रकरणों की प्रभारी दर्पण द्वारा अपडेट स्थिति जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। जिसकी जिलाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा की जाएगी। अतः लम्बित प्रकरण वाले कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्षों के साथ-साथ पटल सहायक भी उपस्थित रहेंगे। जो प्रकरण पुराने व जटिल है ऐसे प्रकरणों में कार्यालयाध्यक्ष के साथ साथ परीक्षण समिति से भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा विचार विमर्श कर अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देश दिये जायेगे। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यक्रम संचालक सुदेश कुमार दीक्षित प्रभारी दर्पण कलेक्ट्रेट हरदोई से की जा सकती है।