बिलौनी सहदिन व सुठेना में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

in #hardoi8 months ago

IMG-20240117-WA0004.jpg
हरदोई :- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वुधवार को ग्रामसभा बिलौनी सहदिन व सुठेना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने माँ सरस्वती व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की। परिषदीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं के कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा गोद भराई व अन्नप्रशासन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों कृषि, बेसिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, पशु विभाग व स्वास्थ विभाग आदि के स्टाल लगाए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। लोगों ने स्टालों पर योजनाओं की बढ़ चढ़कर जानकारी ली। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को सीधा लाभ मिल रहा है। लोगों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन हो रहा है। पात्र व्यक्तियों के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ग्रामीणों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपनी-अपनी भागीदारी व दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह गाजू ने किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी मानवेन्द्र शर्मा, एडीओ पंचायत अरविंद कुमार,एडीओ आइएसबी रविन्द्र पाण्डेय, ग्राम प्रधान विजय भारती, ग्राम सचिव संतोष कुमार, रोजगार सेवक कुलदीप गौतम, सिद्धपाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, मंडल उपाध्यक्ष श्रीनिवास गुप्ता, गौतम कनौजिया, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, युवा नेता मदन मिश्रा, ओमप्रकाश गौतम ग्राम प्रधान, सुधीर सिंह, प्रहलाद वर्मा, सुनील पाल, रंजीत गुप्ता, मंसाराम रोजगार सेवक, जगदीश बीडीसी, रामचन्द्र बीडीसी, प्रेमकुमार, ग्राम प्रधान सुधीर कुमार, प्रधान राम सहाय, लवकुश गुप्ता, अमन शाहिद, राजेश त्यागी ग्राम सचिव, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, महामंत्री शिवम मिश्रा, गौतम कनौजिया, रामनंदन, राजस्व कर्मी अंकुर, ब्लॉक प्रमुख राम श्री, ग्राम प्रधान गौरी शंकर, प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ उर्फ गुड्डू, मुकेश सिंह, ग्राम सचिव अयोध्या प्रसाद, युवा सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार, वारिस मियां, विनय मिश्रा, शिक्षक गण महेश कुमार, लाल बहादुर सिंह, आकाश वर्मा, अंकिता वर्मा, मोहम्मद आफताब, सत्येंद्र कुमार सिंह, श्रीमती भारतीय, संदीप कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, अरुण सक्सेना, अमित गौतम आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Sort:  

जय श्री राम