सांसद जयप्रकाश ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश

in #wortheum2 years ago

IMG-20220605-WA0018.jpgहरदोई-आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सदर सांसद जयप्रकाश ने विकास खण्ड हरियावां के अंतर्गत ग्राम धोबिया आश्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सबको पर्यावरण संरक्षण के पावन उद्देश्य को समझना होगा। कहा, हमारी सरकार जनपद में ऐतिहासिक व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास कर रही है लेकिन यदि प्राकृतिक पर्यटन को आगे बढ़ाना है तो हम सभी को मिलकर प्रयास करना है। पेड़ प्राकृतिक पर्यटन का आधार होते हैं। पेड़ हमारे पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ भविष्य में आय का एक साधन बन सकते हैं। पौधारोपण के पश्चात सांसद ने किसान चौपाल कार्यक्रम में किसानों को माल्यार्पण कर व गमछा पहनाकर सम्मानित किया और उनसे किसान सम्मान निधि के बारे में विचार विमर्श किया। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि मनुष्य ईश्वर की सर्वोत्तम सृष्टि है। और हमें भी प्रकृति की अच्छी संतान बनकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि ये हमारा परम् दायित्व है। किसान का जितना गहरा संबंध पर्यावरण से होगा, उतना ही जल्दी हम किसान की आय दुगुना करने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर सरदार अमरजीत सिंह, प्रदीप पाठक, जितेंद्र सिंह, अमित वर्मा, धुन्नी सिंह, बबलू सिंह, मनोज किसान मोर्चा, अमित शर्मा किसान मोर्चा, आदर्श सिंह मंडल अध्यक्ष, आशु सिंह, श्रवण वर्मा, सूरसेन पासी, राजीव, राकेश कश्यप, पूनम वर्मा प्रधान, धर्मेंद्र कश्यप, अशोक वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।