डालमियां भारत शुगर एण्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड बीकापुर हरदोई का शुभारंभ

in #hardoi8 months ago

IMG-20240117-WA0006.jpg
हरदोई :-एक दशक से बंद चल रही बघौली शुगर एण्ड डिस्टलरी लिमिटेड को डालमियां भारत शुगर एण्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड बीकापुर हरदोई का शुभारंभ हो गया। जिससे क्षेत्र के किसान खुशहाल होंगे, बंद पड़ी शुगर मिल को पुनः शुभारंभ से किसानों में काफी उत्साह है। इस अवसर पर मंगलवार को किसान गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने गणेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। उपअधिशासी निदेशक आसिफ बेग ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए किसानों को संबोधित करते हुए कहा यह हर्ष का मौका है, पूर्व में शुगर मिल विश्वास की कमी के चलते बंद हो गई थी, जबकि यहां की भूमि काफी उपजाऊ व जागरूक किसान है। ग्रुप की तीन चीनी मिल उत्तर प्रदेश व दो महाराष्ट्र में है। सीमेंट का बड़ा कारोबार है। एक बिजनेस घराना है। जिसकी सोच विकास की है। किसान का सही व समय पर मूल्य उपलब्ध कराना है, व परिश्रम का पसीना सूखने से पहले परिश्रम दिलाना है। वर्तमान समय में चीनी उत्पादन में अच्छा कार्य है। गाना एक ऐसा पौधा है, जिसका उपज का मूल्य किसानों को मिलता है। चीनी का धुआं फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा। डालमियां ग्रुप रिश्तों की पूंजी बनाते हैं, जो एक पीढ़ी नहीं सदियों तक चलने वाला मजबूत रिश्ता है। यह फैक्ट्री बेनूर होकर पड़ी थी। इसकी तकनीकी गड़बड़ियों को सही कराया जा रहा है। यह ग्रुप गन्ना किसानों के हितों के साथ किसानों के बच्चों व महिलाओं व क्षेत्र के विकास के लिए भी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करती है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षण व्यवस्था के लिए दीक्षा केंद्र सीखो सिखाओ मुहिम चलती है। जिससे कोई किसान का बच्चा शिक्षा से छूट न जाए। स्किल डेवलपमेंट के तहत युवाओं को नर्सिंग, इलेक्ट्रिक, कंप्यूटर, सिक्योरिटी के माध्यम से प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं। चीनी मिल को नई कामयाबी बिना आपके सहयोग से संभव नहीं है। आपके सहयोग से नया इतिहास लिखेंगे। एक किसान की उन्नति से परिवार व परिवारों से गांव व गांव से देश में खुशहाली आती है। गांव की खुशवाली के बिना देश की खुशहाली संभव नहीं है। इस अवसर पर किसानों ने गन्ना उत्पादन व बिक्री में होने वाली परेशानी का अनुभव साझा किया। पूर्व डायरेक्टर संजीव सिंह उर्फ बबलू ने बताया उद्योग लगने से क्षेत्र का विकास होता है। सहकारी गन्ना विकास रामगढ़ के प्रगतिशील किसान संदीप सिंह ने बताया किसानों को मजबूत करने के लिए बीज, मशीनें ब्याज रहित बोरिंग, खाद उपलब्ध कराती है। परंपरागत खेती में सुधार करते हुए तकनीक के माध्यम से करने से कम लागत में अच्छा मुनाफा मिलता है। पूर्व प्रधान महरी संजीव सिंह ने कहा एक दशक से गन्ना किसानों की कमर टूट गई थी। डालमियां ग्रुप से किसानों में नया विश्वास का इजाफा हुआ है। मल्लावां के किसान देवेंद्र सिंह ने अनुभव साझा किया। पूर्व जिला अध्यक्ष शराफत अली ने कहा किसानों के गलियारे से खुशी मिलती है। किसानों के सामने ज्वलंत समस्या छुट्टा गौवंश, बंदरों का आतंक, सिंचाई के समुचित साधन की कमी बनी है, इसका निराकरण आवश्यक हैं। कुरसठ के किसान दिलीप ने कहा गन्ना में बिचौलिए के कारण समय से भुगतान में काफी दिक्कत होती है। आनंद शुक्ला किसान ने बताया किसानों को बीज उत्पादन के लिए प्रेरित करना चाहिए। केन्द्रों पर किसानों की ट्राली समयाअवधि में गन्ना तौल जाना चाहिए, ज्यादातर किसान किराए पर ट्रॉली लाते हैं। जिसके कारण अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ता है। किसानों ने बताया नई प्रजाति के बीच उपलब्ध कराए जाएं, गन्ना सेंट्रो पर घटतौली व अवैध वसूली बंद होनी चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर अवस्थी ने बताया इस फैक्ट्री के खुलने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या का निराकरण हो, सभी किसानों की समस्याओं व अनुभव को सुनने के बाद महा प्रबंधक गन्ना डालमियां के उमाकांत पाठक ने आश्वस्त किया किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। उनकी उन्नत के लिए सदैव पारदर्शी कार्य करेंगे। चेयरमैन धर्मराज सिंह ने कहा डालमियां समूह की अपनी एक पहचान है, आप लोग जुड़े, किसानों की समृद्धि के साथ क्षेत्र का विश्वास होगा। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने कहा फैक्ट्री की टीम द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। उनको तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए, महिलाओं के समूह को गठन कर उनको उचित प्रशिक्षण देखकर स्वावलंबी बनाया जाए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरूक किया जाए। परंपरागत खेती से तकनीकी ज्ञान व प्रशिक्षण देकर आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए किसानों को तैयार किया जाए। इस अवसर पर कई कंपनियों ने बीज, कीटनाशक, मशीनरी के स्टाल लगाए गए थे। क्षेत्र के हजारों किसानों ने प्रतिभा किया। किसान विजय सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष पति जगदीश गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, अनूप सिंह, भूपेंद्र सिंह, विजय प्रकाश सिंह, प्रेम यादव, रणजीत सिंह, दूरराज ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने प्रतिभा किया। विभागीय अधिकारी गन्ना विकास निरीक्षक सचिव गन्ना समिति बघौली व मल्लावां भी मौजूद रहे। उपमहा प्रबंधक गन्ना विजय सिंह ने सभी किसानों का आभार जताया। इस फैक्ट्री के खुलने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी, किसानों में काफी उत्साह है।

Sort:  

बधाई हो💐💐

🙏💐