सोलह साल की किशोरी के साथ दो लोगो ने किया दुष्कर्म

in #wortheum2 years ago

IMG-20220609-WA0026.jpgहरदोई- सोलह साल की किशोरी के साथ दो लोगो ने किया दुष्कर्म ,दुष्कर्म के आरोपी के परिवार की लड़की संग भी दो साल पहले हुआ था दुष्कर्म, दुष्कर्म का बदला दुष्कर्म और पेशबंदी दोनो एंगिल से पुलिस जांच में जुटी

--दुष्कर्म के बदले दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप

-हरदोई में 16 साल की किशोरी ने दो लोगो ने किया सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

--पीड़िता के भाई पर भी दो साल पहले गांव की एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था उस मामले में जेल में बंद है

--जेल में बंद आरोपी की बहन ने दो साल पूर्व की पीड़ित के पिता और मुकदमे के गवाह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है
उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में दुष्कर्म के बदले दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहा एक किशोरी के साथ दो लोगो द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है । जिन लोगो पर आरोप लगा है उन लोगो के परिवार की लड़की के संग पीड़िता के भाई ने एक साल पहले दुष्कर्म किया था जिसमे पीड़िता का भाई एक साल से जेल में है अब पीड़िता ने पुरानी पीड़ित के पिता और मुकदमे के गवाह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है और सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।