योग प्रशिक्षक डा के डी तिवारी के द्वारा सतत योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित किया गया

in #vyaayaam2 years ago

गोंडा। जैसा की विदित है कि 21 जून को योग दिवस व्यापक रूप से मनाया जाना है।इसी क्रम में जानकी नगर क्षेत्र के रहने वाले योग प्रशिक्षक डा के डी तिवारी ने सतत योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित किया जिसमे सूक्ष्म व्यायाम और विभिन्न प्राणायाम क्रियाएं कराई गई।योग समित के सदस्यो ने अपने विचार योग पर व्यक्त किए जिसमे उन्होंने बताया कि योग ही वह माध्यम है जिससे लोगो की दिनचर्या में खुशहाली लाया जा सकता है।तनाव रहित जीवन लोगो को बड़ी बड़ी बीमारियों से भी बचाती है।यह योगाभ्यास निशुल्क योग कक्षा पिछले 4 वर्षो से संचालित कर रहा है।विभिन्न प्रकार की असाध्य बीमारियों को भी योग के माध्यम से दूर किया गया है।IMG-20220614-WA0008.jpg