झंझरी ब्लाक प्रमुख ने बेटे के जन्म दिवस पर वृद्धा आश्रम में बुजुर्गो का लिया आशीर्वाद

in #samajseva2 years ago

IMG_20220615_195746.jpgगोण्डा।सभी धर्मों में बुजुर्गो का आशीर्वाद सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना गया है।कहा जाता है बुजुर्ग का आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन मे उन्नति और दीर्घायु प्रदान करता है।।इसलिए बुजुर्ग का आशीर्वाद लेने पर घर या बाहर के सभी बुजुर्ग जीते रहो का आशीर्वाद जरूर देते है ,हो भी क्यो न क्योकि वे हमारे बुजुर्ग पुरखे है जिनके सम्मान के लिए सभी हाथ जोड़ कर खड़े रहते है।झंझरी ब्लाक प्रमुख आशीष मिश्रा ने अपने बेटे के जन्मदिवस के अवसर पर फॉरबिसगंज स्थित वृद्धा आश्रम पूरे परिवार के साथ पहुँचे।बुजुर्गो को भोजन,मिष्ठान, कपडे आदि देकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया।ऐसे सूंदर दृश्य देखने के बाद सभी लोगो का मन प्रफुल्लित हो जाता है।सबसे बड़ी बात यह है कि बुजुर्ग जो वृद्धा आश्रम में अपना जीवन गुजार रहे है ,उनका कोई रिश्ता तो हमारा नही है,लेकिन सबसे बड़ा रिश्ता मानवता का है,सबसे बड़ा रिश्ता इंसानियत का है।ऐसे बहुत से दानवीर अक्सर वृद्धा आश्रम में आया करते है और बुजुर्गो को उनकी जरूरत की चीजें भेंट किया करते है।वृद्धा आश्रम में रह रहे ये वो बुजुर्ग महिला व पुरुष है,जिनको इनके अपनो ने छोडा लेकिन गैरो ने गले से लगाया।