2 जून से होगा ग्राम हदरूख में 1000 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन!

in #jalaun2 years ago

IMG-20220530-WA0057.jpg

संतों के समागम में आकर मन आत्मा को ईश्वर भक्ति में लगाऐ। दूधाधारी

ईंटों। जालौन।
ब्लाक कुठौन्द क्षेत्र के ग्राम हदरूख में दूधाधारी महाराज के सानिध्य में 1000 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा आयोजन होने जा रहा है।और बिख्यात कलाकारों के द्वारा भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया जायेगा।संत श्री श्री 1008 श्री बाल योगी महामण्लेश्वर श्री निर्भयदास जी त्यागी दूधाधारी महाराज ने बताया है कि तारीख 2 जून दिन गुरूवार से ग्राम वासियों और क्षेत्र वासियों के सहयोग से एक हजार कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसमें विद्वान बेद पाठी ब्राह्मणों के द्वारा मन्त्रोच्चारण के साथ हवन आहुतियां डाली जायेगी। और यज्ञ सम्पन्न कराया जायेगा। संतों की कृपा से ही मानव का कल्याण होता है और ईश्वर की शरण मिलती है। संतों के समागम में यज्ञ और भागवत कथा में आकर अपने मन आत्मा वांणी को पावित्र करें और सद मार्ग को चुने। सनातन धर्म के बताऐ गये धार्मिक रास्ते पर चलें।IMG-20220530-WA0056.jpg