अज्ञात कारणों से घरों में लगी आग,मवेशी सहित वृद्ध महिला झुलसी

in #wortheumnews2 years ago

IMG-20220423-WA0023.jpg
बहराइच(बिशेश्वरगंज)पूरे प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर है लू के थपेड़ों ने लोगों को बाहर ना निकलने पर मजबूर कर दिया वहीं दूसरी तरफ अब आगजनी की घटनाओं ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं लोगों का दिल दहला रहीं हैं। क्षेत्र में आज अज्ञात कारणों से एक गांव में लगी आग से घर गृहस्ती के सामान से लेकर एक गोवंश सहित एक बृद्ध महिला के भी जलने की सूचना मिली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्खारामपुर के मजरा गुवाएं में आज दोपहरअज्ञात कारणों से लगी आग में कई घरों के जलने की सूचना है।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने कई घरों को अपने आगोश में ले लिया जिसमें गांव के राम नारायण वर्मा रामू वर्मा,कमलेश वर्मा मुन्ना राम वर्मा,पंचम वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा वहीं पृथिराज आर्य पुत्र ब्रम्हादीन व विजय कुमार पुत्र पृथिराज संचित आर्य पुत्र राम अवतार व कबूतरा पत्नी पृथिराज के घर शामिल है।स्थानिए लोगो बताया कि एक बछिया भी मड़हे में बंधी थी वह भी जल कर खत्म हो गयी वही एक बुजुर्ग महिला जबतक कुछ समझ पाती तब तक आग में घिर जाने से वह भी बुरी तरह झुलस गई है।करीब एक घंटे तक गांव में आग ने तांडव मचाया।कड़ी मसक्कत के बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।मौके पर पहुँची पुलिस ने जली हुई बृद्ध महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य भेजकर आग के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
रिपोर्ट:संतोष कुमार मिश्रा