सहायक मंडलएडीबेसिक ने न्यायपंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

in #wortheumnews2 years ago

IMG-20220420-WA0003.jpg
बिशेश्वरगंज न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान शिक्षा क्षेत्र बिशेश्वरगंज का शुभारंभ सहायक मंडलीय शिक्षा निदेशक(बेसिक) विनय मोहन वन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ स्कूल चलो अभियान की औपचारिक शुरुआत की।आप को बताते चलें कि शिक्षा क्षेत्र बिशेश्वरगंज अंतर्गत संविलियन विद्यालय उधरना सरहदी में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष विजय प्रकाश द्विवेदी ने की।कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे।मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश में 1.80करोड़ बच्चे नामांकित हैं वर्तमान सत्र 2022-23 में शासन द्वारा दो करोड़ बच्चों के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इसी अनुरूप जनपद बहराइच में भी एक लाख बीस हजार छः सौ चौरांनवे बच्चों के नवीन नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य अतिथि ने आशा व्यक्त किया कि विकास विशेश्वरगंज द्वारा निर्धारित सात हजार पचास का लक्ष्य 30 अप्रैल 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा साथ ही उन्होंने स्कूल में बच्चों के ठहराव के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर देने के लिए कहा शासन द्वारा बच्चों के लिए सभी सुविधाएं निशुल्क है।वहीं मीडिया द्वारा बन्द पड़े अतिरिक्त भवन पर सवाल किया तो एडी बेसिक ने खंड शिक्षाधिकारी बिशेश्वरगंज को निर्देश देते हुए कहा कि भवन निर्माण से संबंधित कर्मचारियों पर कार्यवाई करें।इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी मनमोहन सिंह ने बताया कि जांच पश्चात दोषियों के विरुद्ध अवश्य कार्यवाई की जाएगी।कार्यक्रम का संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने किया वही कार्यक्रम में संघ के कोषाध्यक्ष प्रभात सिंह प्राथमिक शिक्षक के मंत्री अमित मिश्रा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीला मिश्रा सुशील कुमार मिश्रा हरीश कुमार दुर्गेश सिंह प्रदीप मौर्य अनुराधा विशाखा हनी सिंह अंकिता सिंह शैलेंद्र मिश्रा अखिलेश दीपक पाठक दिवाकर विश्वकर्मा इंदु त्रिपाठी विनय दुबे संजय सिंह विश्व दीपक तिवारी शिरोमणि वंदना द्विवेदी मुशीर अहमद वैभव यादव धनंजय सिंह मिथिलेश सिंह एवं अन्य न्याय पंचायत नेवलापुर के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।