पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान शुरू

in #wortheumnews2 years ago

भाजपा ने पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान शुरू किया।पार्टी ने बिशेश्वरगंज में पार्टी कार्यालय पर भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने नमो ऐप के जरिए पार्टी कोष में सहयोग करते हुए अभियान का शुभारंभ किया।
मंडल अध्यक्ष बिशेश्वरगंज संजीव तिवारी व धनुही मंडल अध्यक्ष राजकुमार शुक्ला ने नमो ऐप से पार्टी कोष में सहयोग करते हुये इस अभियान के शुभारम्भ में सहभागिता किया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत सभी सांगठनिक मंडलों तक इसका विस्तार किया जाएगा। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को पांच रुपए ,पचास रुपये, सौ रुपये ,पांच सौ व एक हजार रुपये की सहयोग राशि पार्टी कोष में देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके,पार्टी कोष में नमो ऐप अथवा पार्टी द्वारा भेजे गये लिंक से ही पैसा जमा करना है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पीडी सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आनंद पाण्डेय संतोष गौतम मण्डल महामंत्री मनोज पाण्डेय राजेन्द्र पाण्डेय पूर्व प्रधान बृजेश ओझा ओम प्रकाश मिश्रा संतोष मिश्रा पूर्व प्रधान संतोष तिवारी पूर्व प्रधान अनूप शुक्ला पूर्व प्रधान ओम प्रकाश त्रिपाठी सक्षम तिवारी अनिल गुप्ता बच्चन चौहान प्रधान सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।