भारतीय सद्भावना मंच की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया।

in #mgali2 years ago

भारतीय सद्भावना मंच की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया।

दिल्ली। भारतीय सद्भावना मंच की ओर से एक सभा का आयोजन साध्वी अरुंधति राष्ट्रीय संयोजक भारतीय सद्भावना मंच के निवास स्थान पहाड़गंज दिल्ली पर किया गया। जिस के मुख्य अतिथि देव ऋषि इंद्रेश कुमार राष्ट्रीय पदाधिकारी आर० एस० एस०, संरक्षक भारतीय सद्भावना मंच रहे। सभा की अध्यक्षता व संचालन साध्वी अरुंधति के नेतृत्व में की गई। सभा का मुख्य उद्देश्य देश प्रेम व देश सेवा, आपसी सद्भाव, व्यक्तित्व को महानतम बनाने व स्त्री व धरती के अस्तित्व पर भी प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि देव ऋषि इंद्रेश कुमार ने अपने ज्ञान से उपस्थित व्यक्तियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि स्वर्ग प्राप्ति का एक मार्ग देश प्रेम, देश सेवा है जो व्यक्ति देश से प्रेम व देश सेवा करता है व ना सिर्फ इस लोक में बल्कि परलोक में भी स्वर्ग प्राप्त करता है। उन्होंने आगे कहा कि असली देश प्रेम, व देश सेवा आपस में सद्भाव व भाईचारा बनाए रखना है और जिस देश में सद्भावना व भाईचारा बना रहता है तो वो देश सदैव ही समृद्ध व विकास की ओर अग्रसर रहता है और जो सच्चा देशभक्त होता है उसी का व्यक्ति भी महान होता है और एक समृद्ध व विकसित देश स्त्री को बराबरी का दर्जा देता है और उसे भी देश के विकास का हिस्सा बनाता है। देव ऋषि इंद्रेश कुमार ने स्त्री के अस्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्त्री मां के रूप में ईश्वर का प्रत्यक्ष रूप है और स्त्री अपने आप में सर्वगुण संपन्न है स्त्री के अस्तित्व को जितना बताया जाए उतना कम है। और आगे उन्होंने पृथ्वी को धरती मां से संबोधित करते हुए कहा कि मां के पश्चात यदि कोई दूसरी मां है तो वह धरती मां क्योंकि, धरती ही हमारी सभी आवश्यकताओं को पूर्ण करने वाले व जीवन जीने हेतु सभी वस्तुएं पैदा करती है। देव ऋषि इंद्रेश कुमार के शुभ विचारों को सुनकर उपस्थित सभी व्यक्ति अपने आप को ऊर्जनवित महसूस कर रहे थे। सभा में उपस्थित सभी लोगों का देव ऋषि इंद्रेश कुमार ने आभार प्रकट करते हुए सभा को समाप्त किया।