राजमार्ग पर भाजपा का घंटों से कब्जा, प्रशासन मौन – हरेंद्र मार्को

in #mp2 years ago

: राजमार्ग पर भाजपा का घंटों से कब्जा, प्रशासन मौन – हरेंद्र मार्को
IMG_20220826_212534.jpg
, डिंडोरी, 26 अगस्त 2022, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री हरेंद्र मार्को ने राजमार्ग पर भाजपा संगठन द्वारा कब्जा कर कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर घोर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय के सामने शहर के एक मात्र मुख्यमार्ग पर जो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है उससे एक तरफ का रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया है वहीं दूसरी तरफ से शहर का पूरा यातायात निकाला जा रहा है जिससे जाम जैसी स्थिति घंटो से बनी हुई है। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई है। साथ ही कारोबारियों, नागरिकों के साथ साथ स्कूली बच्चों को भी बहुत अधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एक ही रोड पर वाहन और नागरिकों का आना-जाना लगा है जिससे दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है। लेकिन इस सबसे यातायात पुलिस और जिला प्रशासन को कोई लेना देना नहीं है लोग परेशान होते हैं तो होते रहे बस भाजपा संगठन को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

हरेंद्र मार्को ने कहा कि यदि कोई और व्यक्ति या संगठन इस तरह रास्ते को बंद कर देता है। तो प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई कर देता है लेकिन कल शाम से लेकर अभी तक रास्ता बंद हैं। स्वयं बड़े प्रशासनिक अधिकारियों को असुविधाजनक स्थिति दिखाई पड़ रही है और वाहन घुमा कर ले जाना पड़ रहा है तब भी वो अपने प्रशासनिक तथा कानूनी दायित्वों से मुंह मोड़ें हुए हैं। हरेंद्र मार्को ने कहा प्रशासन को अपनी निष्पक्ष छवि का ध्यान रखना चाहिए ताकि आम नागरिकों के मन में उनका सम्मान बना रहे। आखिर किसकी अनुमति से खनूजा कॉलोनी से लेकर पी डब्लयू डी तिराहे तक लगभग आधे शहर का मुख्य मार्ग जाम की स्थिति का सामना पूरे दिन से कर रहा है, "आमजन को क्यों अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।"