शिक्षक के प्यार में पड़ी छात्रा ने पुलिस को बताई हैरान कर देने वाली वजह

in #bijnor2 years ago

यूपी के मथुरा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक छात्रा कुछ दिन पहले अचानक घर से गायब हो गई थी।यूपी के मथुरा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक छात्रा कुछ दिन पहले अचानक घर से गायब हो गई थी। घर वालों को किसी के साथ जाने का शक था तो उन्होंने पुलिस में जाकर रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया। पूछताछ में छात्रा ने पुलिस को कुछ ऐसी बातें बताईं, जिसे सुनकर वह हैरान रह गई। उसने बातों ही बातों में अपने प्रेमी का भी जिक्र किया जिसके साथ वह रहना चाहती थी। पुलिस ने जब छात्रा को घर वालों के साथ जाने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया।

मामला मथुरा जिले के थाना सुरीर के एक गांव का है। यहां अपनी रिश्तेदारी में रह रही छात्रा 16 जून को अचानक गायब हो गयी थी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने तलाश की कहीं पता न चलने पर एक नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। चर्चा है कि वह उससे ट्यूशन पढ़ती थी। लड़की का अपने शिक्षक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। विगत दिन लड़की ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसे किसी के द्वारा बहला फुसला कर नहीं ले जाया गया, वह खुद अपनी मर्जी से घूमने गई थी। उसने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया।इस पर पुलिस ने गुरुवार को उसे बयान दर्ज कराने के लिये कोर्ट भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरीर अमर सिंह परमार ने बताया कि एक लड़की चली गयी थी। उसके परिजनों ने नामजद के खिलाफ दर्ज कराई थी। वह हाईवे थाना क्षेत्र में रहती थी। मई माह में वह अपने पड़ोसी के साथ चली गयी थी। बाद में वापस आ गयी थी। इसके बाद परिजन उसे सुरीर क्षेत्र के एक गांव में छोड़ गये थे। यहां से 16 जून को फिर से चली गयी थी। विगत दिन थाने आयी। उसे कोर्ट में बयान के लिये भेज दिया गया है।