मिस इंडिया

in #miss2 years ago

यूनाइटेड किंगडम की मेडिकल छात्रा खुशी पटेल (Khushi Patel) को शुक्रवार रात वाशिंगटन में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 (Miss India Worldwide 2022) का विनर घोषित किया गया है। इस प्रतियोगिता में वैदही डोंगरा फर्स्ट रनरअप रही वहीं, श्रुतिका माने को सेकंड रनरअप का खिताब दिया गया। इस प्रतियोगिता में शामिल टॉप 12 कंटेस्टेंट अलग-अलग जगहों की विनर रह चुकी है। बात विनर खुशी पटेल की करें तो उन्होंने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 प्रतियोगिता जीतकर खुश हैं। बता दें कि खुशी बायोमेडिल साइंस में मेजर और साइकोलॉजी में माइनर की पढ़ाई कर रही है। सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि खुशी सफेद रंग की चमकीली गाउन में नजर आ रही है। हीरो से जड़ा क्राउन पहने वे काफी खुश नजर आ रही है। उन्होंने हैवी नेकलेस और बड़े-बड़े ईयरिंग्स से अपने लुक को कम्पलीट किया। उन्होंने बालों को खुला छोड़ रखा था। आपको बता दें कि मिस इंडिया वर्ल्डवाइड विदेश में सबसे अधिक समय तक चलने वाली भारतीय प्रतियोगिता हैं। Screenshot_20220628_111921.jpg